Hot News$type=ticker$meta=0$readmore=0$snippet=0$columns=4

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता मनोरंजन रॉय को आरटीआई से जानकारी मिली है कि नोटबंदी के दौरान ~Ravish Kumar The Fakharpur City

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता मनोरंजन रॉय को आरटीआई से जानकारी मिली है कि नोटबंदी के दौरान देश में सबसे फ़ोटो साभार गूगल अधिक पुराने नोट गुजरात ...

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता मनोरंजन रॉय को आरटीआई से जानकारी मिली है कि नोटबंदी के दौरान देश में सबसे
फ़ोटो साभार गूगल

अधिक पुराने नोट गुजरात के दो सहकारी बैंकों में बदले गए. एक का नाम है अहमदाबाद ज़िला सहकारी बैंक जिसके अध्यक्ष बीजेपी के अमित शाह हैं. यहां पर 5 दिनों  में 750 करोड़ जमा हुए. दूसरा बैंक है राजकोट का ज़िला सहकारी बैंक जहां 693 करोड़ रुपये जमा हुए. इस बैंक के चेयरमैन गुजरात के कबीना मंत्री जयेशभाई विट्ठलभाई रडाडिया हैं. पांच दिनों में 1300 करोड़ से अधिक के पांच सौ और एक हज़ार के नोट इन दो बैंकों की शाखाओं में बदले गए.

मनोरंजन रॉय को यह सूचना आरटीआई के ज़रिए ग्रामीण बैंकों की शीर्ष संस्था नाबार्ड ने दी है. इस ख़बर को कई मीडिया वेबसाइट ने छापा है. अमित शाह के चेयरमैनी वाले बैंक में 5 दिन में सबसे अधिक 750 करोड़ जमा हुए हैं तो ज़ाहिर है शक भी होना था और राजनीति भी होनी थी.

हमने बस इतना पता किया कि क्या वाकई पांच दिनों में 750 करोड़ रुपये जमा हो सकते हैं? बैंकों में काम करने वाले कुछ अनुभवी कैशियरों से बात की. विवाद का आधार या अंजाम जो भी हो, यह जानना भी कम दिलचस्प नहीं है कि 750 करोड़ रुपये गिनने में कितना वक्त लग सकता है, कितनी मशीनें लगेंगी और कितने कैशियर लगेंगे? हम यहां आपको साफ-साफ बता देना चाहते हैं कि इस बारे में हमारी कोई विशेषज्ञता नहीं है. हम कैशियरों की बातचीत के आधार पर लिख रहे हैं. इससे जुड़ी किसी भी राय का हम स्वागत करेंगे.

एक कैशियर ने बताया कि नोटबंदी के दौरान 11 से 13 नवंबर 2016 के बीच वे और उनके तीन साथी कैशियर सुबह आठ बजे से रात के 10 बजे तक नोट गिनते रहे तब भी चार दिनों में 26 करोड़ ही गिन पाए. जबकि वे खुद को नोट गिनने के मामले में काफी दक्ष मानते हैं. नाम न बताने की शर्त पर कैशियर ने कहा कि हमें सिर्फ नोट नहीं गिनने होते हैं, नोटों की गड्डी को एक तरफ से सजाना होता है, उसे उलट-पलटकर देखना होता है, फिर उपभोक्ता से बात करनी पड़ती है, फटे पुराने और असली-नकली चेक करने पड़ते हैं, गिनती सही हो इसकी तसल्ली के लिए दो-दो बार गिनते हैं. इसके बाद गिने गए नोट की फाइल में एंट्री होती है. इन सबमें एक उपभोक्ता के साथ दो से पांच मिनट और कई बार उससे भी ज़्यादा लग सकता है. पर ध्यान रखना चाहिए कि नोट गिनने की मशीन सभी जगह नहीं होती है. आप इस मशीन को तीन से चार घंटे ही लगातार चला सकते हैं क्योंकि उसके बाद गरम हो जाती है. गरम होने के बाद गिनती कम होने लगती है. तब मशीन को कुछ देर के लिए आराम देना पड़ता है. बाकी समय को जोड़ लें तो आप सिर्फ नोट नहीं गिन रहे होते हैं, लंच भी करते हैं, चाय भी पीते हैं और शौचालय के लिए भी कुर्सी से उठते हैं.

हमने इन कैशियरों से पूछा कि अहमदाबाद ज़िला सहकारी बैंक के तीन ज़िलों में 190 ब्रांच हैं. क्या 190 ब्रांच में 750 करोड़ पुराने नोट गिनकर बदले जा सकते हैं या जमा हो सकते हैं? तो उन्होंने हमें एक हिसाब बताया. कहा कि 1000 के 40,000 पैकेट और 500 के 80,000 पैकेट मिलाकर 750 करोड़ होते हैं. इस तरह से सवा लाख पैकेट गिनने के लिए 500 से 800 कैशियरों और इतनी ही मशीनों की ज़रूरत पड़ेगी. किसी भी सहकारी बैंक के पास न तो इतने कैशियर होते हैं और न ही इतनी मशीनें और न ही उनका प्रशिक्षण ऐसा होता है क्योंकि सहकारी बैंकों में मुश्किल से रोज़ आठ-दस लाख ही जमा होते होंगे.

कैशियरों ने कहा कि 190 ब्रांच के हिसाब से औसतन 4 करोड़ की राशि होती है जिसे गिनना नामुमकिन है. मुमकिन है कि इस हिसाब-किताब में त्रुटि हो, लेकिन यह जानने की कोशिश करना ही दिलचस्प है कि बैंकों की शाखा में नोट गिनने की क्षमता कैसी होती है. हमने की और आपको बताई. इससे आप इस सवाल तक पहुंच सकते हैं कि क्या वाकई इतने नोट गिने गए होंगे, मगर इससे सीधे इस सवाल तक नहीं पहुंच सकते कि किस खाते में किसने पैसे जमा कराए. ये जांच का विषय होता है जिसका सिलेबस भारत में शायद ही पूरा होता है.

वैसे चिंता न करें. अमित शाह का नाम आया इसलिए कई वेबसाइट ने खबर छापकर हटा ली और कुछ ने ख़बर छापकर नहीं हटाई. कांग्रेस ने जांच की मांग की तो बीजेपी ने चुप्पी साध ली. वैसे बीजेपी के एक सांसद ने इन आरोपों को बेतुका कहा है. आरटीआई कार्यकर्ता ने भी आज कुछ नहीं बोला, जिससे पता चले कि उन्हें कहां और किस बात का शक है. नाबार्ड ने खंडन किया है कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. अहमदाबाद ज़िला सहकारी बैंक देश के श्रेष्ठ सहकारी बैंकों में अव्वल है. नोटबंदी के दौरान यहां के हरेक खातेदार के खाते में औसतन 46, 795 रुपये ही जमा हुए है जो कि बहुत नहीं है.

इसी तरह के आरोप नोटबंदी के दौरान खूब उठे थे कि लोगों ने अपना कालाधन बदल लिया. सरकार ने उस वक्त ऐसे खातों की जांच की बात की थी और खुद प्रधानमंत्री ने ज़ोरशोर से इसका ऐलान भी किया था. इसी परंपरा में इसकी भी जांच हो सकती थी मगर अब जब सब चुप ही हो गए हैं तो कौन किससे पूछे?

NDTV हिंदी से

आप हमसे Facebook Twitter Instagram Google Plus YouTube पर भी जुड़ सकते हैं

COMMENTS

Name

Accident,4,Babri Masjid,1,Bahraich,20,Bahraich Police,4,Bihar,1,Bollywood,6,Bondi,1,Books,2,CAA,1,Chandigarh,1,Corona Virus,1,Covid19,1,Crime,9,Crime Against Muslims,1,Delhi,1,Delhi Riots,1,Delhi Riots 2020,1,Dubai,1,Education,2,Entertainment,4,Ertugrul Ghazi,1,Facebook,2,Facebook Poke,1,Fakharpur,8,Fakharpur Boy,1,FakharpurNews,1,Fashion,1,Forest,1,Furkan S Khan,1,Gallery,13,Godi Media,1,Gonda,3,GRP,1,Gulf,4,Hijab,1,Hindi Jokes,2,Hindu Muslims,6,History,1,Hollywood Moveis,1,india,9,Instagram,1,International,2,internet,5,Islam,1,Islamophobia,1,Israel,1,Jharkhand,1,Karnataka,1,Kerala,2,Khas Khabar,2,Khas Khabr,3,Knowledge,2,Labor,2,Love,2,Manipur,1,Maraucha,1,Mobile Phone,2,Moveis,4,Movie,1,Movies,8,Mumbai,1,Muslims,8,Nawabganj,1,NRC,1,Odisha,1,Pakistan,1,Panipat,1,poetry,3,Politics,3,Punjab,1,Quran,1,Rajasthan,1,Rape,1,Religion,2,Religious Violence,1,RTI,1,Saudi Arabia,3,Slider,25,Social Media,2,Social Media दिल्ली,1,Sports,1,Student,1,Tamil Nadu,1,Tech,3,Training,1,Treatment.नवाबगंज,1,Tripura,1,Turkey,2,unlock,1,Uttar Pradesh,4,Video,1,Viral News,2,Web Serie,1,World,2,Yaraa,1,Youtube,1,असदुद्दीन ओवैसी,1,आत्महत्या,2,आसाम,1,इत्तिहास,1,इमाम हुसैन,1,इमिग्रेशन,1,इसराइल,1,इस्लामिक न्यूज़,12,उत्तर प्रदेश,26,उत्तर प्रदेश पुलिस,6,उत्सव,1,कश्मीर,3,कुतबुद्दीन,1,कैसरगंज,2,कोरोना वायरस,1,क्राइम,7,ख़ास खबर,18,खैरा बाजार,1,गणेश पूजा,1,गर्ल्स गैलरी,1,गल्फ,4,गोंडा,3,घसीपुर,4,घोटाला,1,चिकित्सक,1,चुनाव आयोग,1,छत्तीसगढ़,1,जरवल,2,जाइरा वसीम,1,जिला पंचायत,1,ज़ी हिन्दुस्तान,1,टी वी बहस,1,ट्रेन सफर,1,तुर्की,1,तेज़पुर जेल,1,तेलेंगाना,1,दंगा,1,दहेज,1,दुर्घटना,1,देश,34,नया फैशन,1,निक़ाह,1,पत्रकारिता,4,पत्रिका न्यूज़,1,पाकिस्तान,1,प्यार मोहब्बत,2,प्रतापगढ़,1,प्रधान,2,प्रधानमंत्री,1,फखरपुर,35,फखरपुर पुलिस,3,फेसबुक,1,फेसबुक पोक,1,फ्रांस,1,बलात्कार,1,बहराईच,43,बुलंदशहर,2,बॉलीवुड,5,बौंडी,1,भाई बहन,1,भारतीय मुद्रा,1,भारतीय मुस्लिम,6,भारतीय विदेश मंत्रालय,1,मनोरंजन,7,मरौचा,1,मलूकपुर,1,महिला,1,मुग़ल साम्राज्य,4,मुम्बई,1,मुशायरा,1,मुस्लिम,48,मुस्लिम फैमिली,1,मूर्ति पूजा,1,मोबाइल फ़ोन,9,मोहर्रम,2,मौलाना क़ासमी,1,यूपी पुलिस,2,रविश कुमार,3,राजनीति,17,राजीव यादव,1,रायपुर,1,रिहाई मंच,5,रुपईडीहा,1,रेंद्र मोदी,1,रेहान हासमी,1,रैली,1,वनवासी,1,वाटर कूलर,1,वायरल न्यूज़,3,विदेश,7,वीडियो,1,वेब सीरीज़,2,वोटर लिस्ट,1,व्हाट्सएप्प स्टेटस,2,शायरी,10,शिक्षा व्यवस्था,2,सऊदी अरबिया,3,सड़क दुर्घटना,4,समाजवादी पार्टी,1,साइबर क्राइम,1,सुदर्शन न्यूज़,1,सोशल मीडिया,22,हदीश शरीफ,6,हिन्दी जोक्स,2,हिन्दू मुस्लिम,10,
ltr
item
Fakharpur City: मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता मनोरंजन रॉय को आरटीआई से जानकारी मिली है कि नोटबंदी के दौरान ~Ravish Kumar The Fakharpur City
मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता मनोरंजन रॉय को आरटीआई से जानकारी मिली है कि नोटबंदी के दौरान ~Ravish Kumar The Fakharpur City
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEirUE4EnoF9qUhk9wZAOHrSs898ueTX62c8h8ZMeJpKYij8Ztz4ax1lmTr5-vDcxjf9G7jiuRErFNXnr7B2xRseSAbAWKttIj3T9LAnvgMMPorEMQRytDAsK19QPGrLoEtZRoHTDkouOXY/s1600/rti_standard_signature_eng_colour-copy-e1468466869618.gif
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEirUE4EnoF9qUhk9wZAOHrSs898ueTX62c8h8ZMeJpKYij8Ztz4ax1lmTr5-vDcxjf9G7jiuRErFNXnr7B2xRseSAbAWKttIj3T9LAnvgMMPorEMQRytDAsK19QPGrLoEtZRoHTDkouOXY/s72-c/rti_standard_signature_eng_colour-copy-e1468466869618.gif
Fakharpur City
https://fkpnews.blogspot.com/2018/06/ravish-kumar-fakharpur-city.html
https://fkpnews.blogspot.com/
https://fkpnews.blogspot.com/
https://fkpnews.blogspot.com/2018/06/ravish-kumar-fakharpur-city.html
true
6760062230511324677
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy